पेरिस, 21 अक्टूबर 2025 : फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ( Nicolas Sarkozy ) को 2007 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में अवैध फंडिंग और ...
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी (Nicolas Sarkozy) को 2007 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में अवैध फंडिंग और आपराधिक साजिश (Criminal Conspiracy) के मामले में दोषी पाए जाने पर पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई है।
उन्हें सोमवार को पेरिस की ला सांते (La Santé) जेल में भेजा गया। अदालत ने माना कि सरकोजी ने लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी (Muammar Gaddafi) के शासन से गुप्त रूप से चुनावी चंदा प्राप्त किया था। इसके बदले में, फ्रांस ने लीबिया को कूटनीतिक लाभ देने का वादा किया था।
25 सितंबर 2025 को पेरिस की अदालत ने यह फैसला सुनाया था, जिसके बाद 21 अक्टूबर को उन्हें जेल भेजा गया।
यह फ्रांस के द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का पहला अवसर है जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को जेल की सजा हुई है .
